मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रचार पर निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए प्रतिबंध के आज समाप्त होने के बाद से उनका प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार अभियान पर आयोग ने 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था। इसकी समयावधि आज सुबह 6 बजे समाप्त हो गई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज वे भोपाल संसदीय क्षेत्र के अधीन हुत्रूर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित करेंगी। बता दें कि भोपाल में 12 मई को मतदान होना है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से हो रहा है। शहीद पुलिस अभिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के बाद निर्वाचन आयोग ने विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे के लिए प्रचार अभियान में शामिल होने पर रोक लगा दी थी।