नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने भापोल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला उनके उस बयान पर लिया है जिसमें उन्होंने बाबरी विध्वंस पर खुशी जताई थी और कहा था कि उन्हें इस पर गर्व है।
चुनाव आयोग ने उनके इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना है। उन पर यह बैन गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू होगा। इन 72 घंटों के दौरान वह कोई रैली, जनसभा नहीं कर पाएंगी।
लेकिन प्रचार पर रोक के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया। वहां उन्होंने भजन गायन भी किया। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर 72 घंटे का बैन लगाया है। मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है. इसी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।