प्रियंका से पुलिस की अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

प्रियंका से पुलिस की अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया।

देहरादून : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी को हिटलरशाही करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में काग्रेसियों ने एस्ले हॉल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। 
इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान व संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है। वहीं, जिस प्रकार से भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं से अभद्रता की जा रही है वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही चरित्र को उजागर करता है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल इसे सहन नहीं करेगा। 
उन्होंने आरोप लगाया कि उप्र सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई घोर निंदनीय है। सत्ता प्राप्त करने के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा सत्ता के नशे में इतना चूर हो गई है कि उसे महिलाओं के अपमान में भी कोई गुरेज नहीं है। 
पुतला दहन करने वालों में पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, याकूब सिद्धिकी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, राजेंद्र सिंह राणा, गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।