पटना : डबल इंजन की सरकार रहते हुए भी एनडीए का संकल्प रैली फ्लॉप हुआ। जहां करोड़ों रुपया गरीब-गुरबा पर खर्च कर डाला। जहां केवलहजारों की स ंख्या में लोग पहुंचे। सभा स्थल का आधा भाग खाली पटा पड़ा था। ये बातें आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने आवास पर पत्रकारों से वार्तालाप कर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष दर्जा पर आवाज नहीं उठाया। लालू जी को गाली देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली बुलाया।
भाजपा जदयू इतनी बड़ी पार्टी होने के बाद गांधी मैदान खली रहे इससे साफ प्रतीत होता है कि खेत खलिहान में गरीब-गुरबा दोनों नेताओं के झांसे में नहीं पडऩे वाले हैं। इन्होंने पांच साल युवाओं को रोजगार नहीं दिया। 2014 में जो वादा किया गया उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा था पढ़ाई, दवाई और कमाई का इंतजाम होगा वह सभी फेल हो गया। इस बार जो पांच जुमला बताया गया वह फेल साबित होगा। मोदी सरकार का नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार, रोजगार, कानून व्यवस्था, गंगा सफाई, नारी सुरक्षा सभी फेलुअर है यह सभी जुमला में बदल गया।