मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय उघान में एक टाइगर को पत्थर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक नाराजगी जाहिर की न विहार प्रबंधन पर सवाल भी उठाए हैं। दूसरी और वन विहार प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
ट्वीटर पर शेयर की प्रतिक्रिया
रवीना टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, वन विहार भोपाल मध्य प्रदेश, पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं, ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है, हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं
रवीना टंडन ने ट्वीट करके कही यह बात
वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पथर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं। @van_vihar pic.twitter.com/fS1fpB2wBW
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) November 21, 2022
रवीना टंडन के इस ट्वीट पर वन विहार प्रबंधन ने भी अपनी राय जाहिर की है। साथ ही रवीना के ट्वीट के साथ लिखा है, वन विहार प्रबंधन पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है और बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्यवाही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंड नहीं है।