मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई प्रदर्शनी के दौरान साध्वी प्रज्ञा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए घर ले जाया गया।
लॉकडाउन की शुरुआत से ही साध्वी प्रज्ञा का दिल्ली में इलाज चल रहा था। अनलॉक की शुरुआत के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल लौट आई थीं और आज वह बीजेपी दफ्तर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। जहां आज अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी सहित BJP के कई नेताओं ने किया नमन
कार्यक्रम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद वह असहज महसूस करने लगी। उन्होंने अपनी इस स्थिति को लेकर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ को अवगत कराया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया और पानी पिलाया गया। जिसके बाद उन्हें उनके घर पर इलाज के पंहुचा गया। फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में साध्वी प्रज्ञा का इलाज चल रहा है।