BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

आंध्र प्रदेश : ESI घोटाले में वरिष्ठ तेदेपा नेता अत्चन्नायडू को ACB ने लिया गया हिरासत में

तेलुगू देशम पार्टी के विधायक दल के उप नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के अत्चन्नायडू को ईएसआई कोरपोरेशन में 151 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संबंध में राज्य भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।  एसीबी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अत्चन्नायडू पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार में श्रम मंत्री थे जब दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में यह कथित घोटाला हुआ था। एसीबी के अधिकारी शुक्रवार तड़के श्रीकाकुलम जिले के तेक्काली में तेदेपा के वरिष्ठ नेता के आवास पर गए और उन्हें हिरासत में ले लिया।

अत्चन्नायडू पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार में श्रम मंत्री थे जब दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में यह कथित घोटाला हुआ था। एसीबी के अधिकारी शुक्रवार तड़के श्रीकाकुलम जिले के तेक्काली में तेदेपा के वरिष्ठ नेता के आवास पर गए और उन्हें हिरासत में ले लिया।

US में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हमला जारी

राज्य सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग की जांच में इस साल फरवरी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया गया। ऐसा आरोप है कि जब तेदेपा सत्ता में थी तो 2014 से 2019 के बीच कई शीर्ष अधिकारी इस घोटाले में शामिल रहे। अत्चन्नायडू के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए तेदेपा अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता को 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने ‘अगवा’ कर लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

एक बयान में उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को जिम्मेदार ठहराया और गृह मंत्री एम सुचरिता के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने इसे ‘‘पिछड़े वर्गों पर हमला’’ बताते हुए कहा कि इस समुदाय से आने वाले अत्चन्नायडू जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार की ‘‘करतूतों का खुलासा’’ करने में आगे रहे हैं।