हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में सोमवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। मौसम विभाग ने कहा आज सुबह 0518 बजे शिमला और उसके आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने बताया कि भूकम्प का केंद्र शिमला जिले के उत्तर-पूर्व में 10 किमी की गहराई पर था।
जेएनयू हिंसा: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
चार दिन में तीसरी बार हिली धरती
हिमाचल प्रदेश में चार दिन में तीसरी बार भूंकप के झटके लगे हैं। इससे पहले 2 और तीन जनवरी को गुरुवार रात के बाद शुक्रवार सुबह हिमाचल में धरती हिली थी। दोनों ही बार जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में भूकंप आया था।