सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) कराए जाने के फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत करते हुए इसे सत्यमेव जयते यानी सत्य की जीत बताया है।
मध्यप्रदेश संकट : सुप्रीम कोर्ट का आदेश- कल शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करें कमलनाथ
साथ ही दावा किया कि फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस पराजित होगी। चौहान ने गुरुवार को कहा कि फ्लोर टेस्ट का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने किया है।
वर्तमान में जो सरकार है, वह अल्पमत की सरकार है और उसके बावजूद लगातार फैसले ले रही है, नियुक्तियां कर रही है। शुक्रवार को होने वाले शक्ति परीक्षण में कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है।