CM के बाद अब मंत्री पदों पर फंसा पेंच, गुटबाजी से बचने के लिए राहुल ने हिमाचल कांग्रेस के विधायकों को बुलाया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

CM के बाद अब मंत्री पदों पर फंसा पेंच, गुटबाजी से बचने के लिए राहुल ने हिमाचल कांग्रेस के विधायकों को बुलाया

हिमाचल प्रदेश में भले ही कांग्रेस को मुख्यमंत्री चुनने में कठिनाई का सामना न करना पड़ा हो लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में भले ही कांग्रेस को मुख्यमंत्री चुनने में कठिनाई का सामना न करना पड़ा हो लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्री बनने के लिए हिमाचल कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं। कांग्रेस आलाकमान भी मंत्रिमंडल के विस्तार पर गहन विचार कर रहा हैं। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सभी 40 विधायकों को राजस्थान बुलाया हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। आपको बता दें कि राहुल की यह यात्रा इस समय राजस्थान में हैं। 
कांग्रेस आलाकमान हिमाचल में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। पार्टी किसी नेता को नाखुश नहीं करना चाहती। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे। जिसमे मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे। 
विक्रमादित्य,कुलदीप…रेस में आगे
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने पार्टी नेतृत्व को संजीवनी बूटी दी है। कांग्रेस आलाकमान को इस बात का भी डर है कि अगर राज्य में गुटबाजी होती है तो नई नवेली सरकार की विदाई हो जाएगी। दरअसल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 25 विधायक हैं। कांग्रेस ने किसी भी नेता को नजरअंदाज किया तो पार्टी को झटका लग सकता है। इसी कारण राहुल गांधी प्रदेश की सियासत में अपनी नजर बनाए हुए है।मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे विक्रमादित्य सिंह, कुलदीप पठानिया, राजिंद्र राणा, धनी राम शांडिल, जगत सिंह नेगी है। हालांकि किसके नाम पर कांग्रेस हाईकमान मुहर लगाएगी ये दो-चार दिन में साफ होने की संभावना है। बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देते हुए 68 सीटों में  से 40 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा को 25 सीटों पर कामयाबी मिली और अन्य के खाते में 3 सीटें गई।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।