बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल बुखार होने पर भी राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। नीतीश के बुखार को लेकर राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जहां तंज कसते हुए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की, वहीं जद (यू) ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए राजनीति के स्तर को नीचा न गिराने की सलाह तक दे डाली।
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक, नीतीश इन दिनों वायरल बुखार से पीड़ित हैं, जिस कारण वे किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। उनके सारे तय कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर भी वे किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके थे।
नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा यौन उत्पीड़न केस पर तेजस्वी का हमला
इसे लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी विगत सात दिनों से अस्वस्थ हैं। सभी कार्यक्रम रद्द हैं। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और बीमारी संबंधी बुलेटिन जारी कर प्रदेश की जनता को संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाए। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना करता हूं।’
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विगत 7 दिनों से अस्वस्थ है। सभी कार्यक्रम रद्द है। हम माँग करते है कि मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य और बीमारी संबंधी बुलेटिन जारी कर प्रदेश की जनता को संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाए।
मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 8, 2018
तेजस्वी यादव के ट्वीट किए जाने पर जद (यू) ने पलटवार किया है। जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी को ‘ट्विटर बउआ’ कहकर संबोधित करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘ट्विटर बउआ, राजनीति का स्तर इतना मत गिराइए। किसी की तबीयत खराब होने पर प्रश्न पूछने से आपकी नैया पार नहीं होने वाली। शर्म कीजिए। हां, कभी अपने मित्र राहुल गांधी से भी पूछ लीजिए की उनकी माता जी सोनिया गांधी किस रोग के इलाज के लिए विदेश जाती है?’


Download Android App
Download iOS App



