तेलंगाना में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक और नया मामला सामने आया है जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या दो हो गई है। मुख्यमंत्री के़ चंद्रशेखर राव ने यह जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा को बताया कि इटली की यात्रा करने वाले मरीज को राज्य संचालित गांधी अस्पताल में पृथक रखने के लिए भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि संदिग्ध लक्षण वाले दो अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। देश के कई राज्यों में अस्थायी तौर पर सिनेमाघर, मॉल और शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने जैसे कदम उठाए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि इन मामलों के मद्देनजर शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है।
नागपुर के अस्पताल के आईसोलेटिड वार्ड से भागे कोरोना के 4 संदिग्ध मरीज
बता दें चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत के कई राज्यों में कहर मचा रहा है। वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस से मरने वालो की भारत में 2 हो गई है। अब तक वायरस से संक्रमण के 83 मामलों की पुष्टि हुई हैं। वहीं कोरोना से अब तक 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और दुनियाभर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।