तेलंगाना में समय पूर्व चुनाव के लिए विधानसभा भंग करने की चर्चा के बीच तेलंगाना मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को यहां चल रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के आधिकारिक निवास प्रगति भवन में दोपहर बाद एक बजे से शुरू हुई।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं के अनुसार, कैबिनेट कुछ प्रमुख फैसले लेगा और इसकी घोषणा बाद में पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव एक सार्वजनिक सभा में करेंगे। इसका आयोजन प्रगति निवेदन सभा के रूप किया गया है। इसे हैदराबाद के बाहरी इलाके में आयोजित किया जा रहा है।
चंद्रशेखर राव पहले ही जल्द चुनाव कराने का मजबूत संकेत दे चुके हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इसका फैसला रविवार को या इस हफ्ते के बाद लिया जाएगा।
तेलंगाना : CM चन्द्रशेखर राव की आज विशाल रैली, कर सकते है Assembly भंग का एेलान
कैबिनेट मंत्री टी.नागेश्वर राव ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है कि कैबिनेट में रविवार को क्या फैसला होगा, लेकिन यह निश्चित है कि इस साल विधानसभा चुनाव होंगे।
टीआरएस सूत्रों ने संकेत दिया कि कैबिनेट विभिन्न तबकों के लिए प्रमुख फैसले ले सकता है और राव इसकी घोषणा इसी रैली में कर सकते हैं।
टीआरएस ने दावा किया कि रंगा रेड्डी जिले के कोंगरा कलां में 25 लाख लोग सभा में भाग लेंगे। राव अपनी सरकार के बीते चार सालों की उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट सभा में प्रस्तुत करेंगे।
तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल मई 2019 में समाप्त हो रहा है, लेकिन टीआरएस लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव कराने को इच्छुक है।


Download Android App
Download iOS App



