देश में अब वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी : रघुवर दास - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

देश में अब वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी : रघुवर दास

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने सरकारें चलाई हैं लेकिन भाजपा के पांच वर्षों के कार्यकाल में किस तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ यह सभी जानते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुऐ आज कहा कि देश में अब वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। श्री दास ने यहां भवनाथपुर, छत्तरपुर और मेदिनीनगर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की करोड़ जनता ने वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में साबित कर दिया है कि अब वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि इन चुनावों में देश और राज्य की जनता ने यह भी बताया है कि चाय बेचनेवाले का बेटा देश तथा मजदूर भी राज्य का मुख्य सेवक बन सकता है। 
भाजपा नेता ने कहा कि वंशवाद की राजनीति करनेवाले लोकतंत्र के विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में 14 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने सरकारें चलाई हैं लेकिन भाजपा के पांच वर्षों के कार्यकाल में किस तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ यह सभी जानते हैं। 
श्री दास ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार गरीबों के सशक्तिकरण को लेकर काम रही। इसके तहत प्रधानमंत्री किसान योजना से 35 लाख किसानों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये के दो किस्त दिए जा चुके हैं। वहीं, सोन नदी परियोजना पूर्ण होने की स्थिति में है।
भाजपा नेता ने कहा कि राजग को छोड़कर अन्य दलों में शामिल लोग चोर हैं। किसी तरह सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। जनता सब जानती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास से ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो पाया है।
 
श्री दास ने कहा कि इस इलाके में विकास की गुंजाइश है। कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ मिलकर विकास नहीं होने दिया है। राज्य में जल्द ही 50 महिला किसान योजना लागू की जाएगी। उनकी सरकार ने गरीब, महिला, दलित और पिछड़ को मान-सम्मान दिया है। महिलाओं के सम्मान में नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए छत्तरपुर विधानसभा से पुष्पा देवी को प्रत्याशी के रूप में खड़ किया गया है। देश को आगे बढ़ना है तो नारी को आगे लाना होगा। 
इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, पलामू के सांसद वी. डी. राम, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, अन्य बड़ नेता और बड़ संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।