MP : शिवराज मंत्रिमंडल का किया गया विस्तार, नरोत्तम मिश्रा सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

Summary :

राजभवन में आयोजित इस समारोह में पांच मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथग्रहण कार्यक्रम में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले शपथ ली।

कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमडल का आज यानि मंगलवार को विस्तार किया गया है। राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में  कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई। आयोजन के दौरान कोरोना के फैलाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। 
राजभवन में आयोजित इस समारोह में पांच मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथग्रहण कार्यक्रम में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद के बाद सिंधिया खेमे के तुलसी सिलावट ने शपथ ली।
  
गोविंद सिंह राजपूत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं कमल पटेल ने भी  कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया । वहीं 5 बार विधायक रहीं मीना सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं।

दिल्ली के नबी करीम क्षेत्र में रैपिड टेस्टिंग में हर टेस्ट आया नेगेटिव, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2081

मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर-चंबल से नाता है, तुलसी सिलावट मालवा से हैं, गोविंद राजपूत बुंदेलखंड से हैं, मीना सिंह महाकौशल व विंध्य और कमल पटेल निमांड इलाके से आते हैं। साथ ही जातीय समीकरण को भी महत्व दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद की शपथ शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को ली थी। वर्तमान मे राज्य कोरोना वायरस (कोविड-19)  की महामारी से जूझ रहा है। इसी के चलते छोटे मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है।

Desk Team