मणिपुर पुलिस तथा असम राइफल ने राज्य के मोरेह तथा बिश्नुपुर में तीन अलग-अलग संयुक्त ऑपरेशन में पीपल लिबरेशन आर्मी(पीएलए) के एक महिला सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी तीन उग्रवादियों को संबंधित पुलिस थाना को सौंप दिया गया है।
आपको बता दे कि मणिपुर में उग्रवादी क्रूरता अपने पैर फिर से पसारनें के लिए अशांति भंग करने में लगे हुए हैं। गत दिनों मणिपुर में बम बलास्ट भी हुआ था। लेकिन राज्य सरकार की तत्परता के साथ उग्रवादियों के मंसूबे फीके पड़ रहे हैं। नोर्थ ईस्ट में केंद्रिय सुरक्षाबल सभी पुख्ता इंतजाम के साथ उग्रवादियों नेस्तानाबूद कर रही हैं।