उत्तर-पूर्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी विकास के कार्य किए है, बीते कुछ सालों में पार्टी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत की है। ऐसे में त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में सामने आ रहे परिणाम बता रहे है कि भाजपा पर लोग कितना विश्वास करते है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘‘खोखलेपन’’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है।
Humbly extend my gratitude to the people of Tripura for giving us the right mandate to stop TMC’s smear campaign & keeping faith on BJP’s model of Governance.A heartiest congratulations to our brethren of BJP workers from Tripura. pic.twitter.com/F86hqY1Bgs— Dilip Ghosh (@DilipGhoshBJP) November 28, 2021
भाजपा और त्रिपुरा के लोगों के बीच ‘‘मजबूत संबंध’’ हैं
दिलीप घोष ने कहा कि त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘‘किराए के लोग’’ बताया और कहा कि भाजपा और राज्य के लोगों के बीच ‘‘मजबूत संबंध’’ हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल त्रिपुरा में अपना खाता तब तक नहीं खोल सकती जब तक ‘‘भाजपा किसी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला न कर ले।’’
अफगानिस्तान के कार्यवाहक PM मुल्ला हसन अखुंद ने कहा- हम सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं
घोष ने कहा, ‘‘नगर निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के अनुसार आए हैं। तृणमूल का त्रिपुरा में खाता खुलने का कोई आसार नहीं है। उन्होंने केवल शोर मचाया। यह फैसला दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल से आए किराए के लोग ऐसे राज्य में किसी पार्टी को अपना आधार बनाने में मदद नहीं कर सकते, जिसका भाजपा पर भरोसा है।’’
इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने भी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को बधाई दी
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “अगरतला निगम और अन्य सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में शानदार जीत दर्ज करने के लिए @BJP4Tripura और माननीय मुख्यमंत्री @BjpBiplab को हार्दिक बधाई। हम बंगाल की भ्रष्ट और फासीवादी तोलामूल पार्टी का सफाया करने के लिए त्रिपुरा के लोगों के आभारी हैं।”