हल्द्वानी : कांग्रेस महानगर कार्यकारिणी की बैठक गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम में आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष के साथ ही 50 सदस्य बनाने अनिवार्य हैं। बूथ अध्यक्ष अपने बूथ में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समाधान के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुशानात्मक पार्टी है।
इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी व कठोर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। डॉ हृदयेश ने कहा कि सरकार में वापसी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से मेहनत करनी होगी। इसके लिए अध्यक्ष व सदस्य सप्ताह में तीन दिन बूथों का भ्रमण करें और समस्या से वरिष्ठ नेताओं को अवगत करायें। साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मतभेद भूलकर एकजुट हों जाएं और अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व सदस्यों ने अपने बूथों में क्या-क्या कार्य किये और वह कितने सक्रिय रहे इसकी समीक्षा 20 दिन में की जायेगी। बैठक में सुमित हृदयेश, सतीश नैनवाल, हरीश सिंह मेहता, कौशलेंद्र भट्ट, हेमंत बगड्वाल, भगवती बिष्ट, दीप पाठक, राहुल छिम्वाल, सतनाम सिंह, अल्का आर्या, प्रेम बेलवाल, जीवन सिंह कार्की, एनबी गुणवंत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।