पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा का मुद्दा गरमाता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जहां हिंसा के कारणों का पड़ताल के चार सदस्यीय दल का गठन किया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को हिंसा की जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में 16 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ऐलान किया कि बंगाल सरकार मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मारे गए लोगों में से आधे टीएमसी से और आधे बीजेपी से थे। वहीं एक संजुक्ता मोर्चा से था।
हिंसा के लिए ममता ने केंद्रीय मंत्रियों पर लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा, नई सरकार के 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, और वह (केंद्र सरकार) पत्र, टीम और नेता भेज रहे हैं। वे वास्तव में जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। मैं उनसे लोगों के जनादेश को स्वीकार करने का अनुरोध करती हूं।
कूच बिहार अग्निकांड के पीड़ितों के परिजनों को होम गार्ड की नौकरी
पश्चिम बंगाल सरकार कूच बिहार अग्निकांड में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को होम गार्ड की नौकरी देगी।