पश्चिम बंगाल: बीजेपी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पार्टी ने TMC पर लगाया आरोप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

पश्चिम बंगाल: बीजेपी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पार्टी ने TMC पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पर आज जानलेवा हमला हुआ है, जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पर आज जानलेवा हमला हुआ है, जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस हमले के बाद बीजेपी और घायल महिला के पति ने पुलिस के सामने दावा किया है कि ये हमला TMC द्वारा करवाया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 
इस हमले में महिला को काफी चोट लगी है, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में घायल महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वो लोग घर में आराम कर रहे थे, तभी कुछ गुंडे आए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गुंडों ने महिला को चाकू मार दिया और भाग गए। 
 शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर लगाया था आरोप 
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ हो रही है। बता दें, हाल में बीजेपी द्वारा नबन्ना रैली की गई थी, जिसके जरिए उसने TMC और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। इस रैली में  TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमे कई लोग घायल हुए थे। घायल होने वालों में मीना देवी का भी नाम शामिल है, जो पार्षद है। उन्हें सात टांके लगे थे। उन्होंने हमले का आरोप  TMC पर लगाया था। 
हम आपको बता दें, इस रैली के बाद शुभेंदु अधिकारी ने ममता  बनर्जी को आड़े हाथ लिया था। अधिकारी का कहना था कि सीएम राज्य में नॉर्थ कोरिया जैसा शासन स्थापित करना चाहती हैं, क्योंकि उनके पास जनता का समर्थन नहीं है। वो बौखला गई है, इसलिए कर रही है। अधिकारी ने ये भी दावा किया था कि झड़प में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ पैर टूट गए हैं, 200 से ज़्यादा कार्यकर्ता घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।