क्या है कर्नाटक में कांग्रेस का 'प्लान 60'? 'भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया के शामिल होने का खुला राज - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

क्या है कर्नाटक में कांग्रेस का ‘प्लान 60’? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सोनिया के शामिल होने का खुला राज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है। ये अभी कर्नाटक में मौजूद है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है। ये अभी कर्नाटक में मौजूद है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। इस यात्रा में गुरुवार को अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो गई। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा की थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब जल्द इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली है। 
60 सीटों पर कांग्रेस की नजर 
एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अभी बीजेपी शासित राज्य में यात्रा कर रही है और यहां पार्टी का ध्यान उन 60 सीटों पर है, जहां वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। इस समुदाय पर कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस भी दावा ठोक रही है। कर्नाटक के मांड्या और अन्य 6 जिलों में इस समुदाय की आबादी अधिक है। इसलिए कांग्रेस अपना ध्यान यात्रा करने साथ ही साथ इन समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत भी कर रही है। 
सोनिया गांधी यात्रा में हुई शामिल 
बता दें, कर्नाटक में कांग्रेस की यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुर, चित्रदुर्ग, रायचूर और बेल्लारी से होकर गुजरेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ‘हम कर्नाटक में फिर कांग्रेस की सत्ता लाएंगे। अब तो अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई है। जल्द प्रियंका भी शामिल हो जाएंगी। हमारी जीत पक्की है। बीजेपी अब वापस लौटेगी।’
बीजेपी ने दिया बड़ा बयान 
 हालांकि बीजेपी ने साफ कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और कर्नाटक में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। गौरतलब है कि अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस वजह से कांग्रेस से लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है और जनता को लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस भी अपने तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शायद इसलिए सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंची है। ताकि कार्यकर्ताओं को नया मनोबल मिले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।