BREAKING NEWS

जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾आम आदमी पार्टी पूरे देश में 'पीएम हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाएगी◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾

यशवंत सिन्हा की मुर्मू से अपील उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाती है - सीटी रवि

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की ‘‘रबर स्टैंप राष्ट्रपति’’ टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने सोमवार को कहा कि उनके बयान से ऐसा लगता है कि एक जनजातीय महिला इस पद के लिए सक्षम नहीं है और यह उनकी ‘‘ओछी मानसिकता’’ को दर्शाता है।

यशवंत सिन्हा की नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं बनी? - BBC News हिंदी

सिर्फ खुद को योग्य महसूस करने की मानसिकता खतरनाक - सीटी रवि

सिन्हा ने चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया था कि राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वह ‘‘रबर स्टैंप राष्ट्रपति’’ नहीं होंगी। मुर्मू ओडिशा के एक जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। रवि ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से देश को रबर स्टैंप राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है, लेकिन उसी तरह स्वयं को साबित कर चुकी एक आत्मनिर्भर आदिवासी महिला के खिलाफ झूठा प्रचार करने की मानसिकता खतरनाक है। सिर्फ खुद को ही योग्य महसूस करने की मानसिकता खतरनाक है।’’

मुर्मू अपनी क्षमताओं को पहले ही साबित कर चुकी हैं 

Draupadi Murmu Education: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं भारत के राष्ट्रपति पद  की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू | TV9 Bharatvarsh

रवि ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं जिन्होंने झारखंड की राज्यपाल के रूप में, ओडिशा में एक मंत्री और विधायक के रूप में और एक कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में अपनी क्षमताओं को पहले ही साबित किया है। यह सोच ही घटिया मानसिकता को दर्शाती है कि एक आदिवासी महिला पद के लिए सक्षम नहीं है।’’ रवि ने कहा कि मुर्मू वोट की अपील करने के लिए 10 जुलाई को कर्नाटक का दौरा करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संख्या के आधार पर 18 जुलाई के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत निश्चित है।

ईडी या आयकर कुछ नही कर सकते लेकिन भ्रष्ट उनसे नही बच सकते 

अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत रविवार को बेंगलुरु में मौजूद सिन्हा ने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लिया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को ‘‘चुप’’ कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), आयकर जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिकमगलूर के विधायक रवि ने कहा, ‘‘ईडी या आयकर विभाग ईमानदार लोगों का कुछ नहीं कर सकते, लेकिन भ्रष्ट लोग उनसे बच नहीं सकते। अगर कोई भ्रष्ट है, तो उसे चिंता करने की जरूरत है। ईमानदार लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।’’

जद -एस का मुर्मू को समर्थन करने पर स्वागत

उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को समर्थन देने की जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) की योजना का भी स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय पार्टी मुर्मू को पहले ही समर्थन का संकेत दे चुकी है।