देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों में काफी विवाद होता रहता है, लेकिन अपनी ही पार्टी के नेता को सलाह देने की सूचना कम ही मिलती है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने के लिये कहा।
उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे थे येदियुरप्पा
आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिये प्रचार करने पहुंचे येदियुरप्पा ने सिंदगी में संवाददाताओं से कहा, किसी को भी ऐसा नहीं बोलना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और पूछूंगा कि इस तरह के बयान के पीछे क्या पृष्ठभूमि थी। इस तरह से बोलने की कोई जरूरत नहीं थी।
येदियुरप्पा बोले- उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका सम्मान करते हैं
उन्होंने कहा कि किसी को भी राहुल गांधी जैसे नेता के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं बोलनी चाहिए। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका सम्मान करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।
जम्मू-कश्मीर में लोगों की हत्या के लिए नए तरीके अपना रहे आतंकवादी: आजाद
ट्वीट को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर द्वारा किए गए असभ्य ट्वीट पर खेद है और इसे वापस ले लिया गया है। मंगलवार को कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उनके इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।


Download Android App
Download iOS App



