मसूरी : मसूरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में गढ़वाल टैरेस पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, पर्यटकों के साथ ही पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित शहर वासियों ने प्रतिभाग किया। वहीं दूसरी ओर मसूरी के विभिन्न स्कूलों व विभागों सहित छावनी परिषद में भी योग किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पहाड़ों की रानी मसूरी में भी प्रातः योग की धूम रही। मालरोड पर खुशगवार मौसम व ठंडी हवाओं के बीच शहर के सैकड़ो लोगों ने गढ़वाल टैरेस के प्रांगण में योग किया।
जिसमें योग गुरू पूर्व उप सेनानी आईटीबीपी राजश्री रावत एवं अशोक कुमार ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बाद योगाभ्यास शुरू करवाया। इस मौके पर योग की विभिन्न क्रियाओं को कराया गया और उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। वहीं योग के बाद प्राणायम करवाया गया और संकल्प भी पढ़ा गया। योग गुरू पूर्व उप सेनानी आईटीबीपी राजश्री रावत ने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है शरीर को उर्जा मिलती है तथा शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही बुढ़ापा भी जल्दी नहीं आता।
वहीं स्मरण शक्ति बढ़ती है और जल्दी से रोग निरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मन शांत रहता है। इस मौके पर नायब पूरण सिहं तोमर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, महामंत्री कमला थपलियाल, मंत्री अनीता धनाई, प्रमिला नेगी, नर्मदा नेगी, राजेश्वरी नेगी, शशि रावत, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा सहित पर्यटक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर विभिन्न विद्यालयों व सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में भी योग किया।