लुधियाना- पटियाला : नाभा जेल में बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिटटू का शनिवार की शाम कत्ल करने वाले दोनों दोषियों को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
आज पुलिस ने पहले आरोपियों का मेडिकल मुआयना करवाया। पुलिस इन आरोपियों को जिनमें गुरसेवक सिंह और मनिंद्र सिंह को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल लेकर गई थी, जहां उनका मेडिकल हुआ।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है और दोनों ही आरोपी पहले से ही कत्ल केस में सजा काट रहे है।
उधर डेरा सिरसा के हजारों प्रेमियों ने पंजाब सरकार के आगे मांग रखी है कि न्यू नाभा जेल के अधिकारियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया जाएं और महिंद्रपाल की मौत के पीछे का सच सामने आएं।
उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक बिटटू का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
– सुनीलराय कामरेड