लुधियाना-पटियाला : पंजाब की अति सुरक्षा समझे जाने वाली नाभा की जेल में डेरा प्रमुख सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम के अति विश्वासनीय और 45 सदस्यीय कमेटी के वरिष्ठ डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिटटू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सजायाफता गुरसेवक सिंह चरहेड़ी, मनिंद्र सिंह भगड़ाना, लखबीर सिंह सलाना, हरप्रीत सिंह नागरा और जसप्रीत सिंह उर्फ निहाल सिंह निवासी तिपड़ी पटियाला को सख्त पुलिसिया सुरक्षा बंदोबस्त के अंतर्गत आज पुन: अदालत में पेश किया गया।
मानयोग सीनियर जज गुरविंद्र सिंह जौहल की अदालत द्वारा उनको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कथित दोषियों को पुन: 1 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएंगा।
स्मरण रहे कि नईनाभा जेल में बंद मुख्य आरोपित मनिंद्र सिंह और गुरसेवक सिंह ने महिंद्रपाल बिटटू पर पिछले दिनों नाभा जेल में लोहे की राडे मारकर को कत्ल कर दिया था।
इसके अतिरिक्त नाभा की मेक्सीमम सुरक्षा जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाए जसप्रीत सिंह और नई जेल में से प्रोटैक्शन वारंट पर लाएं हरप्रीत सिंह हैपी, लखविंद सिंह लखा को भी इस केस में नामजद करके अदालत में पेश किया गया, जहां सभी आरोपितों को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस की तरफ से डेरा प्रेमी कत्ल मामले में नामजद मुलजिमों को पेश करने पर बचाव पक्ष के वकील बरजिंद्र सिंह सोढ़ी ने मुलजिमों की पैरवी की।
– सुनीलराय कामरेड