पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष में बदलाव के बाद राज्य कैबिनेट में बदलाव की संभावना, नए चेहरों को मिल सकती है जगह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष में बदलाव के बाद राज्य कैबिनेट में बदलाव की संभावना, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद थम गया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख में बदलाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है।

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद थम गया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख में बदलाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि राज्य कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
राज कुमार वेरका और राणा केपी दो संभावित उम्मीदवार हैं जिनके नाम कांग्रेस हलकों में घूम रहे हैं। वेरका दलित नेता हैं जिन्हें सिद्धू का करीबी बताया जाता है और राणा ओबीसी नेता होने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को बाहर कर सकते हैं। 
इस संबंध में गुरप्रीत कांगड़ और चरणजीत चन्नी का नाम लिया जा रहा है। राज्य पार्टी संगठन में और बदलाव मंत्री पद के फेरबदल के बाद हो सकते हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 18 जुलाई को सिद्धू को चार कार्यकारी अध्यक्षों कुलजीत सिंह नागरा, संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने शुरू में सिद्धू की पदोन्नति का विरोध किया था, लेकिन लगता है कि वह पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नरम हो चुके हैं-कम से कम सार्वजनिक रूप से। शुक्रवार 23 जुलाई को दोनों नेताओं ने लंबे ब्रेक के बाद साथ में मंच साझा किया। मुख्यमंत्री ने पीसीसी अध्यक्ष के रूप में सिद्धू के ताजपोशी में भी शिरकत की। सिद्धू के कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने यहां पंजाब भवन में मुख्यमंत्री से चाय पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताया गया। इस मामले पर आगे की अटकलों को समाप्त करने के लिए, अमरिंदर सिंह ने कहा, “हम पंजाब के लिए एक साथ काम करेंगे। न केवल पंजाब के लिए, बल्कि भारत के लिए। हम पाकिस्तान के साथ एक लंबी सीमा साझा करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।