पंजाब की राजनीति में बड़ा नामी चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज, मंगलवार को औपचारिक तौर से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी एक चिट्ठी में अपना इस्तीफा दिया है। इसके साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर ने आज अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर ने 'पंजाब लोक कांग्रेस' के नाम से अपनी नई पार्टी बनाई है।
सिद्धू के साथ मतभेद के बाद
हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मतभेद के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पिछले महीने अपने अगले दांव पर से सस्पेंस हटाते कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ अकाली से अलग हुए समान विचार वाले गुटों से गठबंधन करेंगे। हालांकि, अमरिंदर ने साफ किया कि भाजपा से गठबंधन कृषि कानूनों के मुद्दे के संतोषजनक समाधान पर निर्भर करेगा।
किसान विरोध का किसानों के हित में कोई समाधान निकल जाता है तो
तब कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्विटर पर उनका बयान जारी करते हुए कहा था "पंजाब के भविष्य के लिए संघर्ष जारी है। पंजाब और उसके लोगों तथा किसानों, जो एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे है, के लिए जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा करूंगा।
कर्नाटक: विधानसभा उपचुनाव में सिन्डगी से भाजपा तो हंगल से कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम
अगर किसान विरोध का किसानों के हित में कोई समाधान निकल जाता है तो भाजपा के साथ वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हूं।
