Amritsar: गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भयंकर आग, मरीजों को निकाला गया बाहर

Summary :

देश में जैसे-जैसे गर्मी का सितम बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। ऐसे में पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर आ रही है।

देश में जैसे-जैसे गर्मी का सितम बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। ऐसे में पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं और मरीजों को बाहर निकाला गया। 
देखते-देखते विकराल हुई आग 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।  

आग पर पाया गया काबू  

दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा, “शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” उधर, पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, “मामले की जांच की जाएगी।” 
यह है आग लगने की वजह 
इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।अस्पताल के अधिकारियों ने अस्पताल में विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ओपीडी के पास लगे दो बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया, जिसमें आग लग गई।

Desk Team