पंजाव में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी प्रचार करने के लिए मैदान में उतरेंगे। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के समर्थन में प्रचार करेंगी। बता दें कि 11 फरवरी को धुरी में भगवंत मान एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें केजरीवाल की पत्नी और बेटी दोनों ही शामिल होंगे।
केजरीवाल की पत्नी और बेटी करेंगी प्रचार
इस जनसभा के जरिए सुनीता केजरीवाल महिलाओं से संवाद करेंगी और भगवंत मान को समर्थन देने की अपील भी करेंगी। बताते चलें कि आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में धुरी सीट से ही चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। यह एक छोटा सा शहर है और धुरी में 74 गांव आते हैं। पंजाब में केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन का अच्छा खासा प्रभाव है, लेकिन धुरी विधानसभा सीट पर इस आंदोलन का ज्यादा असर है क्योंकि यहां के लोगों ने किसान आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।
महिलाओं की निर्णायक भूमिका
बता दें कि पंजाब में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में है। पंजाब में कुल 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे जिसमें से 10086514 महिला वोटर हैं। पिछले 2 विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। सियासी दलों की इस चुनाव में मातृ शक्ति को साधना मजबूरी से कम नहीं है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल महिलाओं को लेकर घोषणाएं करने में लगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



