पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मामला भी शांत नहीं हुआ कि एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला किया गया है। मोहाली के एक रेस्तरां में मामूली झगड़े के बाद प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जाने-माने सिंगर यो-यो हन्नी सिंह ने अल्फाज का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस का शुक्रिया, जिन्होंने अल्फाज को टेंपो से मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। हन्नी सिंह के इस पोस्ट ने अल्फाज के चाहने वालों को राहत की सांस दी है।
मोहाली पुलिस ने मामले में आरोपी विक्की (हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का निवासी है) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सिंगर अब खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मोहाली के पल ढाबा से अल्फाज अपने तीन दोस्तों गुरप्रीत, तेजी और कुलजीत के साथ बाहर आ रहे थे।
इस दौरान उन्होंने एक ग्राहक और ढाबे के मालिक को पैसों के लिए लड़ते हुए देखा। कस्टमर ने ग्राहक से दरख्वास्त की कि वह ढाबे वाले से बात करें। लेकिन जब ढाबे का मालिक पैसे देने के लिए नहीं माना तो कस्टमर ने उसका टेंपो लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान अल्फाज बीच में आ गए और ग्राहक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
“हाय मेरा दिल” से किया था डेब्यू
अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वैसे तो वह किसी पहचान के मोहताज नहीं लेकिन संगीत की दुनिया में उनका अपने एक रुतबा है। अल्फाज का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम “हाय मेरा दिल” में सिंगिग डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलिवुड में बर्थडे बैश गाा भी गाया था। अल्फा साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे।