लोकसभा निर्वाचान क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला को टिकट दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। श्री सिंह ने 1997 में कांग्रेस में शामिल होकर अपना राजनैतिक स़फर शुरू किया था। किसानों के हितैषी और आम लोगों में अपनी पैठ बनाये रखने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रहने के कारण ही उनको फिर टिकट मिलने का मुख्य कारण माना जा रहा।
सांसद औजला ने मार्च 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजिन्दर मोहन सिंह छीना को एक लाख 97 हत्रार 491 मतों के अंतर से हराया था। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इस सीट से इस्ती़फा देने के बाद उन्होंने यहां से चुनाव लड़ था। श्री औजला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, टिकट की अंतिम प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करने के लिए विशेष रूप से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।