लुधियाना- बटाला : बीते दिनों पंजाब के बटाला इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री के धमाके के कारण जख्मी हुए लोगों का कुशलश्रेम जानने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से पीडि़त व्यक्तियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की।
इस पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि मृतकों के वारिसों को 2-2 लाख रूपए राहत के तौर पर दिए जाएंगे और इस हादसे के कारण प्रभावित हुए लोगों को भी बनता लाभ दिया जाएंगा। कैप्टन ने यह भी कहा कि इस धमाके में नुकसानी जा चुकी इमारतों का भी मुआवजा दिया जाएंगा। जब पत्रकारों ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह से सवाल किया कि महंगाई के युग में 2-2 लाख कम राशि है तो उन्होंने कहा कि सरकारी तोर पर नियुक्त की गई आर्थिक सहायता ही मिलेंगी, इसी के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों को सजा अवश्य दी जाएंगी।
इससे पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सिविल अस्पताल में पहुंचने से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस दौरान पीडि़त लोगों के पास जाकर स्वयं हालचाल पूछते नजर आएं। इस दौरान कई पीडि़तों ने अपने दर्द को कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ बांटा और उनहें अस्पताल वालों की तरफ से दी जा रही चिकित्सक सहायता पर सवाल खड़े किए।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ पंजाब के केबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी, सुखजिंद्र रंधावा, गुरदासपुर हलके के पूर्व कांग्रेसी सांसद सुनील जाखड़ भी मोजूद थे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों केे परिजनों व घायलों से मिलने बटाला पहुंचे। कैप्टन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और कहा कि मामले में जांच बैठा दी गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व आप के पंजाब प्रभारी व सांसद भगवंत मान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुंग भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मांग की कि पीडि़तों को 25-25 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए।
स्मरण रहे पाकिस्तान सीमा के पास स्थित बटाला शहर में बुधवार को पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। इससे अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हो गए। धमाके की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के पास खड़ी कार 300 मीटर दूर जाकर हंसली पुल में जा गिरी। कार सवार दो युवकों की जलकर मौत हो गई। धमाके के बाद पास में स्थित विशाल मेगामार्ट सहित कुछ मकानों को भारी क्षति पहुंची है। जबकि करीब 200 मीटर क्षेत्र में घरों के शीशे टूट गए।
घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने घटना के शिकार लोगों के लिए सहायता राशि की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मामूली रूप से जख्मी लोगों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
सुनीलराय कामरेड