13 साल BJP और 12 साल कांग्रेस का राज रहा, दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया: अरविंद केजरीवाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

13 साल BJP और 12 साल कांग्रेस का राज रहा, दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया: अरविंद केजरीवाल

मार्च 2022 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सारी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री आज यानी रविवार को पंजाब के चंडीगढ़ जनसभा को संबोधित किया

मार्च 2022 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सारी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) के  राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री आज यानी रविवार को पंजाब के चंडीगढ़ जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया है। 
बता दें कि 24 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 साल बीजेपी को दिए, 12 साल कांग्रेस को दे दिए, अब 5 साल हमको भी दे दो।
केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को वापिस एशिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना है। उन्होंने कहा, “एक वक्त था चंडीगढ़ सफाई के मामले में देश में नंबर 1 पर था और आज 66वें नंबर पर पहुंच गया। चंडीगढ़ नगर निगम 1996 में बना। 13 साल बीजेपी का राज रहा और 12 साल कांग्रेस ने राज किया, दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया। 24 तारीख को चुनाव है, बदलाव की चाबी चंडीगढ़ की जनता के पास है। आप इसको बदल सकते हैं।”
जनसभा को संबोधित करते हुए AAP संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती, उन्हें काम करना आता है. उन्होंने कहा, “आज मैं आपसे 5 वादे करके जा रहा हूं। अगर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतती है, तो सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद सारे पैसे खा जाते हैं। दूसरा, नगर निगम में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता है। अब आपको काम कराने के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि नगर निगम के कर्मचारी आपके घर काम करने आएंगे।”
दिल्ली में घर जाकर काम करते हैं कर्मचारी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने करके दिखाया है, दिल्ली में किसी को राशन कार्ड बनवाना हो, पानी का कनेक्शन लेना हो, बिजली का कनेक्शन लेना हो, किसी को लाइसेंस लेना हो, आपको दिल्ली सरकार के दफ्तर नहीं जाना होता है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कामों के लिए व्यक्ति की सुविधा के मुताबिक दिल्ली सरकार का कर्मचारी उसके घर जाकर काम करता है। ऐसे ही चंडीगढ़ नगर निगम का कर्मचारी आपके घर आकर काम करेगा।
उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।