जालंधर : शिव सेना‘हिंदुस्तान’के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जालंधरी ने आज मांग की है कि खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने के आरोप में शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरतजीत सिंह मान पर देश द्रोह मामला दर्ज किया जाए। श्री जालंधरी और राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा ने खालिस्तानी आंतकवादी संगठनों द्वारा पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठकर देश के खिलाफ साजिशें रचने की कड़ निंदा करते हुए कहा कि खालिस्तानी ताकतें देश एवं विशेष कर पंजाब की शांति भंग करने के लिए लगातार राज्य के हिन्दू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री मान खालिस्तानी तत्वों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए।उक्त नेताओं ने पंजाब के गैंगस्टरों और खालिस्तानी तत्वों के आपसी गठजोड़ की आशंका जाहिर करते हुए मांग की है कि पुलिस पकड़ गए गैंगस्टरों की जांच करे। उन्होंने कहा कि अमृतसर के हिन्दू नेता विपिन शर्मा की हत्या के आरोप में जालंधर में पकड़ गए हत्यारे सारज सिंह संधू के भी खालिस्तानी आंतकियों से संबंध हो सकते हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ