पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच आज CM अमरिंदर करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच आज CM अमरिंदर करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात

कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रवाना हो गए है। दिल्ली में वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रवाना हो गए है।  दिल्ली में वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सिंह यहां से सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। उनके दिन में सोनिया गांधी से मिलने की उम्मीद है।
गांधी के साथ उनकी बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस की अंदुरूनी कलह दूर करने की कोशिश कर रहा है और विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी में फेरबदल की अटकलें हैं।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री के साथ विवाद चल रहा है। वह मुख्यमंत्री पर 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी होने में कथित देरी जैसे मुद्दों के लेकर हमले कर रहे हैं। इस तरह की अटकलें हैं कि प्रस्तावित फेरबदल में सिद्धू को अहम भूमिका मिल सकती है।
कुछ दिन पहले सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिंह 22 जून को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। इस समिति का गठन पंजाब कांग्रेस में अंदुरुनी कलह को खत्म करने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।