चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस से देश में मौत का आकंड़ा बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 से पंजाब के जालंधर में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारीं के अनुसार कांग्रेस पार्टी के नेता दीपक शर्मा के पिता परवीण को 8 दिन पहले जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे दीपक शर्मा के संपर्क में आए कांग्रेस विधायक बाबा हैनरी ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि वह मृतक के संपर्क में तो नहीं आए लेकिन 30 मार्च को वह दीपक शर्मा से मिले थे। परवीण की मौत के पश्चात उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देश अनुसार खुद को 15 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया है।
कोरोना संकट : ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, केंद्र से किया ये अनुरोध
उन्होंने बताया कि परवीण शर्मा की पत्नी, उनके बेटे तथा बहू और पोते को भी सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने मिटठा बाजार को सील कर दिया है। नगर तथा पुलिस प्रशासन परवीण के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन करने की कोशिश कर रहा है। मृतक परवीण शर्मा का बेटा अपने इलाके में गरीबों को राशन और लंगर बांटने की सेवा करता रहा है।