पंजाब के बठिंडा शहर से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने है। यहां एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने आई महिला के साथ अस्पताल के स्टाफ ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन थिएटर में अस्पताल के 6 कर्मचारियों ने उसके साथ हैवानियत की। जलालाबाद की रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि ऑपरेशन करवाने के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। बीते चार अक्टूबर को उसका ऑपरेशन होना था। अस्पताल के स्टाफ मेंबर उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर चले गए, जहां पर उसे सुन्न करने का इंजेक्शन लगा दिया गया। बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर के अंदर ही 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने पत्नी और सास की गोली मारकर ली जान
मामले में पीड़िता के पति ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंद्र सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके आधार पर 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।