पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह बीच कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब कांग्रेस ने बीजेपी से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है। नवजोत सिंह सिद्धू की नियुक्ति के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है।
सोनिया ने उनकी पदोन्नति के सभी विरोधों को खारिज करते हुए अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति तय की। संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिद्धू के नाम का विरोध मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी किया था।
इसे लेकर अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भी लिखा था, लेकिन शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने नाराज सीएम को शांत करने के लिए चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। बैठक के बाद, अमरिंदर सिंह ने दोहराया कि पार्टी प्रमुख का कोई भी निर्णय स्वीकार्य होगा, लेकिन अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए जिन्हें लेकर रावत ने कहा कि वह सोनिया के साथ इन पर चर्चा करेंगे।