पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में 424 लोगों को दी गई सुरक्षा को वापस ले लिया है। बता दें कि, सरकार ने जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली है उनमे पुलिस के कई सेवानिवृत्त अधिकारी, राजनितिक हस्तियों और कुछ धर्मगुरु शामिल है। सरकार ने इससे पहले अप्रैल के महीने में भी 184 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी। जिसमें राज्य सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कई अन्य नेता भी शामिल थे।
पिछले महीने पूर्व सीएम की सुरक्षा भी ली थी वापस
आपको बता दें कि, सरकार ने पिछले महीने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह सहित कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा को वापस ले लिया था। खबरों के मुताबिक सरकार सुरक्षा इसलिए वापस ले रही है क्योंकि, पंजाब पुलिस पहले से ही कर्मचारियों की कमी सी जूझ रही है। ऐसे में यदि जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे तो कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात
इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते बुधवार को यह जानकारी दी थी कि, राज्य में सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए लगभग दो हजार अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा, क्योंकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि कुछ तत्व राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले सीएम मान ने हाल ही में दिल्ली आकर इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।