Punjab Latest News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा कि इस साल की शुरूआत होते ही वह बिमार होते चले गए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता ने दी।
तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को उल्टी होने के बाद शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद 94 वर्षीय बादल को छह जून को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
प्रकाश सिंह बादल कोविड संक्रमित भी हो गए थे
जानकारी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में, बादल कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे। फरवरी में, उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनकी हृदय और फेफड़ों से संबंधित जांच हुई थी।इससे पहले, बादल को 24 जनवरी को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जहां उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था।