BREAKING NEWS

आज का राशिफल (30 मई 2023)◾IPL 2023 CSK vs GT: चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर जीता 5वां IPL खिताब, जडेजा ने पलटा मैच आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाए◾ गोवा मना रहा 36 वा स्थापना दिवस, CM प्रमोद सावंत ने दी बधाई ◾Karnataka: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत 10 की मौत◾चुनावी वादे पूरा करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी : मंत्री सतीश झरकीहोली◾राजस्थान कांग्रेस में उठापटक के बीच खड़गे व राहुल ने की गहलोत के साथ बैठक◾वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी के 'परिवहन के माध्यम से परिवर्तन' लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगी - सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ◾मणिपुर हिंसा मामले में कई घरों में आग लगाने के आरोप में 22 गिरफ्तार◾हवाई हमले की चेतावनी खत्म होने के बाद कीव को राहत◾आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता - सीएम योगी◾बंद कमरे में Vladimir Putin से मिले बेलारूसी राष्ट्रपति, बाहर आते ही बिगड़ी हालत, अफवाहें- दिया गया जहर!◾पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के इकलौते विधायक बायरन बिस्वास ने थामा TMC का हाथ◾पूर्व MCD पार्षद को गलत तरीके से आरोपी बनाने पर कोर्ट ने ACP को पेश होने का आदेश ◾दिल्ली शाहबाद डेयरी में नाबालिग की लड़की हत्या का आरोपी उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार◾Karnataka Politics: मंत्री पद न मिलने पर लक्ष्मण सावदी बोले, राजनीति में कोई साधु नहीं होता◾सीबीआई ने भारत के शीर्ष कार्यकारी रोल्स रॉयस के खिलाफ दर्ज किया मामला◾शिवराज सिंह चौहान बोले- मध्य प्रदेश में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी ◾एक बार फिर तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी ने राहुल पर ताबड़तोड़ चाकू और टाइल से किया हमला◾पहलवानों के समर्थन में आईं मायवती, बोलीं, बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार आए आगे ◾सिंगापुर के मंत्री किम योंग से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जानिए क्या हुई खास बात चीत◾

Punjab News : राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के मामलों में पांच महीनों में 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से अधिक गिरफ्तार

पंजाब में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के आरोप में पिछले पांच महीनों के दौरान 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान में कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 135 अधिकारियों में से 25 राजपत्रित अधिकारी हैं।इसमें कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो ने लगभग 80 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।

बयान में कहा गया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के सत्ता में आने के बाद से केवल पांच महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की लड़ाई को अभूतपूर्व सफलता मिली है।बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में मौजूदा ‘आप’ सरकार में एक मंत्री और पिछली कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी और 50 से अधिक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाया

इसमें कहा गया कि आरोपियों में पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के दो कर्मचारी और ‘लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट’ के तीन कर्मचारी शामिल हैं।बयान में कहा गया, ‘‘भ्रष्टाचार के आरोप में ‘आप’ के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी और बाद में गिरफ्तारी से, मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस की पिछली सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके बड़ी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई।’’बयान के अनुसार, भ्रष्टाचार रोधी अभियान में तेजी आने के साथ ही जुलाई में ही पांच अलग-अलग मामलों में आठ सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।इसमें कहा गया कि विभिन्न अदालतों द्वारा सात मामलों में दोषसिद्धि की गई जिसमें आठ सरकारी अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।