लुधियाना-पटियाला : विशेष इनपुट के आधार पर आज जालंधर के फादर एंथनी के घर से कैश लूट के मामले में वांछित पंजाब पुलिस के खाकी वर्दीधारी एएसआई जोगिंदर सिंह और एएसआई राजप्रीत सिंह को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों की गिरफतारी आज शाम 4.32 पर होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से फरार चल रहे पंजाब पुलिस के दोनों एएसआई को केरल के प्रसिद्ध शहर कोच्चि के एक होटल से काबू किया गया है और दोनों को गिरफतार करके पंजाब लाने के लिए एसआइटी की विशेष टीम के प्रमुख प्रवीण के. सिन्हा केरल रवाना हो चुके है।
जानकारी के आधार पर लोकसभा चुनावों की आचार संहिता की घोषणा के साथ ही जालंधर के पादरी एंथनी के 6 करोड़ 65 लाख रूपए खुर्दबुर्द करने के मामले में दोनों अधिकारी फरार हुए थे। उन पर फादर एंथनी के घर रेड के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी लेकर भागने का आरोप है। इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम कई दिन से उनकी तलाश कर रही थी।
पंजाब कांग्रेस में तू-तू मैं-मैं शुरू : लाल सिंह द्वारा दूलों को कांग्रेस से अलग-थलग किए जाने की मांग पर दूलों गरजे
सोशल मीडिया पर दी जानकारी में पंजाब पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से दी गई विशिष्ट सूचना पर केरल पुलिस ने उन्हें होटल कासा लिंडा, फोर्ट कोच्चि, कोच्चि से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की गई।
स्मरण रहे कि पिछले माह की 30 मार्च को खन्ना पुलिस ने जालंधर के प्रतापपुरा में रेड डालकर फादर एंथोनी के घर से 9.66 करोड़ बरामद किए थे। पुलिस का आरोप था कि ये हवाला मनी है। वहीं, अगले दिन फादर एंथोनी ने जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि उनके घर पर करीब 16 करोड़ रुपये थे और पुलिस ने केवल 9.66 करोड़ की बरामदगी दिखाकर बाकी 6.34 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं।
अखबारी सुर्खियां बनने के बाद पंजाब पुलिस की हो रही बदनामी के बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मामले की जांच आईजी क्राइम पीके सिन्हा को सौंप दी थी। सिन्हा ने अपनी रिपोर्ट में खन्ना पुलिस के दो एएसआई राजप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह और एक मुखबिर सतिंदर सिंह पर शक जताया था। पिछले दिनों मामले में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी गई थी। तभी से तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ-पैर मार रही है।
– सुनीलराय कामरेड