पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दावा किया कि पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस अब जनता के लिए प्रासंगिक नहीं रह गई है। पंजाब में कांग्रेस की स्थिति के बारे में एक सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में कहीं भी लोगों का पार्टी (कांग्रेस) पर भरोसा नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोगों का कांग्रेस पर विश्वास नहीं रह गया है और इसके पीछे कारण भी है। इन कारणों में पार्टी का नेतृत्व भी है। जब भी कांग्रेस को काम करने का अवसर मिलता है तो वे आपस में लड़कर सारा वक्त जाया कर देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कांग्रेस जनता के लिए अब प्रासंगिक नहीं रह गई है।’’
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची है। पल-पल राज्य की राजनीति में समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भी राज्य में बदलते समीकरणों के हिसाब से जोड़ तोड़ में लगे हैं। इस बार आप 2017 के विधानसभा चुनाव में की गई बड़ी भूल में सुधार कर मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।