लुधियाना- फिरोजपुर : ठिठुरती ठंड और रात के अंधेरे का फायदा उठाने की फिराक में आएं पड़ोसी मुलक पाकिस्तान के तस्करों ने पंजाब की हिंद-पाक सरहद पर चैकपोसट गटटी हयात के नजदीक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान पाकिस्तान-नशा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए हेरोइन की बड़ी खेप इधर भारतीय इलाके में फेंककर स्वयं बच निकले।
घटना स्थल से बीएसएफ के जवानों ने 6 पैकेट हेरोइन बरामद किए है, जिनका वजन 3 किलो बताया जा रहा है। सरहद से बरामद की गई इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ आंकी गई है।
नीरव मोदी के बंगले में कीमती सामान मिलने के बाद ध्वस्त करने की कार्रवाई रुकी
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर बार्डर रेंज के अंतर्गत पड़ते बीओपी पर तैनात 129 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान छह पैकेट हेरोइन (वजन लगभग तीन किलो), एक पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सूत्रों अनुसार पाक तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए बीओपी गट्टी हयात के हिस्से में सरहद पर पहुंचे थे।
जैसे ही उन्होंने भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकने शुरू किए तभी बीएसएफ जवानों को पाक तस्करों की हरकत का अंदेशा हो गया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पाक तस्करों को चेतावनी देते हुए ललकारा, जिसे देख पाक तस्कर सतर्क होकर भागने में सफल रहे। सोमवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों को सर्च आपॅरेशन के दौरान छह पैकेट हेरोइन, एक पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इसी तरह से कुछ दिन पहले बीओपी बारेके के पास से बीएसएफ ने पांच किलो हेरोइन बरामद की थी। उक्त हेरोइन संबंधी काउंटर इंटेलीजेंस ने कांग्रेसी महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह व सेंट्रल जेल में बंद तस्कर अमरीक सिंह पर मामला दर्ज किया था।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



