राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंदोलनरत किसानों के साथ वार्ता बार-बार विफल होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि इससे खेत की प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई है।
पायलट ने ट्वीट किया,‘‘ केंद्र सरकार व किसानों के मध्य लगातार असफल हो रही वार्ताओं ने अन्नदाताओं के अधिकारों एवं खेती के प्रति भाजपा की नासमझी को जगजाहिर कर दिया है।’’
केंद्र सरकार व किसानों के मध्य लगातार असफल हो रही वार्ताओं ने अन्नदाताओं के अधिकारों एवं खेती के प्रति भाजपा की नासमझता को जगजाहिर कर दिया है।
किसानों की मांगों को अस्वीकार व न्याय की पुकार का दमन कर केंद्र सरकार ने देश की गरिमा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) January 23, 2021
उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। पायलट ने आगे कहा,‘‘किसानों की मांगों को अस्वीकार व न्याय की पुकार का दमन कर केंद्र सरकार ने देश की गरिमा व लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।’’