हाल ही में न्यूजीलैंड में एक अनोखा तोता मिला है जिसे देखकर कोई नहीं बोल सकता कि यह तोता है। आपको इस तोते की हाइट और वजन जानकर हैरानी हो जाएगी। दरअसल इस तोते की हाइट 3 फुट हैर और वजन 7 किलो का है।
न्यूजीजैंड में इस तोते के अवशेष मिले हैं साथ ही बता दें कि यह लाखों साल पुराना है। दुनिया को इस खोज ने शॉक में डाल दिया है। खबरों की मानें तो करीब एक दशक पहले न्यूजीलैंड के खनिको के शहर सेंट बाथांस में रिसर्चर्स को इस तोते के अवशेष मिले थे।
इस तोते का हेराकल्स इनएक्सपेक्टाटस नाम है
इस तोते की जानकारी सिडनी की फ्लाइंडर्स यूनिवर्सिटी और क्राइस्टचर्च की कैंटरबरी म्यूजियम को बताया गया है। खबरों में बताया जा रहा है कि इस तोते की खोज जिन लोगों ने की है उन्होंने इसे हेराकल्स इनएक्सपेक्टाटस का नाम दे दिया है। यह तोता हर्कुलस जैसा विशाल है और असंभावित तरीके से मिला है जिसके बाद उसे ऐसा नाम दिया गया है।
इस तोते की उम्र 190 लाख साल बताई
इस तोते की उम्र के बारे में बताया गया है कि यह 190 लाख साल तक का होगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इस तोते ने जीने के लिए कई छोटे-छोटे तोते को जरूर खाया होगा। हालांकि आजकल जितने भी तोते होते हैं वह सब शाकाहारी होते हैं जो फल, सब्जी, घास-फूस पेट भरने के लिए खा लेते हैं।
चील समझा लिया पहले
रिसर्चर यह नहीं जान पाए हैं कि यह विशाल तोता उड़ता था या नहीं। 2008 में ही पाषाण जीवाशम इस तोते का मिल गया था। जब इस तोते का जीवाशम मिला तो शोधकर्ताओं को इसके बड़े आकार से लगा कि यह पक्षी चील होगा।
तोते के बारे में तो सोचा ही नहीं था
फ्लाइंडर्स यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बात करते हुए बताया कि हमे शुरु में इसे तोता समझा ही नहीं ना ही सोचा। यह बात समझने में रिसर्चर्स की टीम को बहुत समय लग गया कि इन गुणों वाला पक्षी तोता ही होगा।