रोजाना लाखों लोग दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं। दिल्ली में 286 मेट्रो स्टेशन हैं जिसमें रोज करीब 17 लाख यात्री सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो की इतनी उलझी लाइनों से होकर सभी स्टेशनों का सफर तय करना कोई मामूली बात नहीं है और बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने अभी तक दिल्ली की हर एक मेट्रो लाइन का सफर तय किया होगा।
मगर आज हम आपोक एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसनें दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों का सफर तय करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। इस शख्स का नाम शशांक मनु है और शशांक ने ये रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2021 को बनाया था। मगर दो साल बाद उनके स रिकॉर्ड की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के हर स्टेशन का सफर तय करने वाले शशांक मनु को उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड के दो साल बाद अप्रैल 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट मिला है। शशांक ने बताया कि उन्हें इस अनोखे रिकॉर्ड का विचार कोरोना महामारी के दौरान आया था। मगर उस समय लॉकडाउन था, इसलिए उन्होंने लॉकडाउन के बाद मेट्रो को जनता के लिए खोला गया था।
इस खास रिकॉर्ड को बनाने के पीछे का उनका उद्देश्य दिल्ली मेट्रो को दुनिया में सर्वश्रेष्ट दिखाना था। अगर आप सोच रहे हैं कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का ये रिकॉर्ड बनाना शशाकं के लिए काफी आसान रहा होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा निर्धारित सख्त दिशानिर्देशों का पालन करना भी था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियमों के तहत उन्हें अपनी इस यात्रा के दौरान हर स्टेशन पर फोटो खींचना, लोगों से रसीद पर सिगनेचर करने के लिए कहना और पूरी यात्रा के दौरान गवाह भी को अपने साथ रखना भी था। ऐसे में शशांक ने अपने रिकॉर्ड को फ्रूफ करने के लिए हर स्टेशन पर मेट्रो के दरवाजे के खुलने और बंद होने के समय वीडियो रिकॉर्ड किया।
Hey @GWR look what just arrived, the certificate for my Guinness record of visiting all Delhi Metro stations in fastest time!
Also the news of my record was prominently covered by many media outlets in India. THANK YOU! pic.twitter.com/ciIgb77ngg
— Shashank Manu (@sskmnu) April 4, 2023
शशांक ने अपनी जर्नी ब्लू लाइन से यात्रा शुरू करते हुए ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन पर समाप्त की। इस दौरान उन्होंने तीन छोटे-छोटे ब्रेक भी लिए। शशांक ने भीड़भाड़ वाले कश्मीरी गेट स्टेशन पर लंच ब्रेक भी लिया था। अपनी इस यात्रा के लिए उन्होंने वनडे टूरिस्ट कार्ड का उपयोग किया था, जिसमें उन्हें एक दिन के लिए असीमित यात्राएं मिली।
बता दें कि शशांक मनु ने 15 घंटे 22 मिनट 49 सेकंड में दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को कवर किया है। हालांकि एक गलतफहमी के चलते ये रिकॉर्ड दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी प्रफुल्ल सिंह को दे दिया गया था। उन्होंने 29 अगस्त,2021 को 16 घंटे 2 मिनट में मेट्रो के सारे स्टेशन कवर कर लिए थे। शशांक ने सर्टिफिकेट के लिए दो सालों का इंतजार किया।