देशभर में कोरोना वायरस का संकट अभी भी बना हुआ है जिसके कारण लोग अब तनाव महसूस कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में 93-वर्षीय वृद्ध महिला का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग महिला का डांस देखकर हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया। यह महिला कोलकाता की रहने वाली हैं और इन्होंने सुपरहिट सॉन्ग ‘आंख मारे…’ पर शानदार डांस किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस बुजुर्ग महिला के पोते ने एक डांस मूव्स का वीडियो फेसबुक पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है अपना जन्मदिन दादी मना रही हैं और साल 2018 में आई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्म्बा’ के हिट गाने ‘आंख मारे’ पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दीं। परिवार वाले उन्हें चीयर करते दिखाई दिए और साथ ही डांस भी उनके साथ किया।
इस वीडियो के साथ उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें भी उनके पोते गौरव साहा ने फेसबुक पर शेयर की। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, थम्मा का 93वां जन्मदिन। दादी ने इस दौरान सफेद रंग की सुंदर साड़ी पहनी हुई है और परिवार के सदस्यों के साथ अपने जन्मदिन के अवसर पर तस्वीरें खिंचवाईं।
बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें गौरव साहा ने शेयर की
करीब 5000 बार इस वीडियो को शेयर किया गया और छह लाख से ज्यादा बार दिखा गया। दादी पर यूजर्स ने बहुत प्यार बरसाया और उनके लंबे जीवन की कामना की।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, उम्र के इस पड़ाव पर भी डांस करके दादी युवा पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं। दादी मां आप हजारों साल हम सबके बीच रहो। मेरी यही कामना है। अन्य यूजर ने लिखा, शानदार डांस, उम्र केवल एक संख्या है और कुछ नहीं।