वास्तु शास्त्र का महत्व आज के समय में बहुत ज्यादा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ही लोग अपना घर बनवाते हैं और चीजें भी उसके हिसाब से लगवाते हैं।
ऐसा कहा गया है कि वास्तु के अनुसार अगर चीजें घर में नहीं लगाई जाती हैं तो घरवालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक महाभारत काल की तस्वीरों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इन तस्वीरों के लगाने से घर में नकारात्मक माहौल हो जाता है। इसके साथ ही घरवालों के बीच तनाव और झगड़े भी उत्पन्न होत जाते हैं। पति-पत्नी के संबंध खराब हो जाते हैं।
2. फव्वारे की तस्वीर, डूबती हुई नाव की तस्वीर, ताजमहल की तस्वीर, किसी कब्र या समाधि की तस्वीर को घर की दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। इसके साथ ही नहीं घर में जानवरों की तस्वीर भी लगाने से दरिद्रता और घर का माहौल भी खराब हो जाताद है। इतना ही नहीं घरवालों की प्रगति भी धीमी हो जाती है।
3. अगर आप घर में कबूतरों की तस्वीर लगाते हैं तो वास्तु दोष पैदा होता है। घर में शिव के तांडव नृत्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही घर में रोते हुए या परेशान बच्चों की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य उत्पन्न होता है। इन तस्वीरों को घर में लगाने से उदासीनता और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गलत असर होता है।
4. घर में युद्ध की तस्वीरें लगाने से अशांति आती है और सदस्यों के बीच में मतभेद रहता है। इसके साथ ही बहते हुए पानी की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। इन तस्वीरों को घर में लगाने से धन की कमी और बरक्कत नहीं होती है। इन तस्वीरों काे लगाने से मन भी अस्थिर रहता है।
5. अपने शयन कक्ष में कभी भी मृत पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और आपकी जीवन में परेशानियां होती हैं।